HomeUttarakhandBageshwarशानदार है भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम धामी की ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति...

शानदार है भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम धामी की ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति : कोरंगा

राज्य जलागम परिषद के उपाध्यक्ष शंकर सिंह कोरंगा की प्रेस वार्ता

सीएनई रिपोर्टर बागेश्वर। राज्य जलागम परिषद के उपाध्यक्ष शंकर सिंह कोरंगा ने शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी नीतियों और प्रदेश विकास को लेकर उठाए जा रहे ठोस कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को जमीन पर उतारते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। अब तक करीब 150 भ्रष्टाचारी जेल भेजे जा चुके हैं। किसी प्रकार की सुलह या समायोजन नहीं किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कोरंगा ने बताया कि प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, तांकि पलायन पर रोक लगे। हेली सेवा का लाभ अब प्रदेश के दूरस्थ इलाकों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे आवागमन की दिक्कतें कम होंगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री को देश के 22वें सबसे प्रभावशाली नेता के रूप में स्थान मिला है, जो उनके सतत जनहित कार्यों का प्रमाण है। राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण देकर सरकार ने उनके संघर्ष को सम्मान दिया है। साथ ही स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया गया है, जिससे महिलाओं और ग्रामीणों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके।

युवाओं और बुजुर्गों के लिए योजनाएं

कोरंगा ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच का ही परिणाम है कि राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 6वां स्थान हासिल किया है, जो राज्य के युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा का प्रतीक है। बुजुर्ग दंपतियों को वृद्धावस्था पेंशन देकर सरकार ने सामाजिक सुरक्षा की दिशा में ठोस कदम उठाया है। वहीं ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देते हुए स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments