HomeUttarakhandAlmoraAlm : शतायु हों सीएम धामी, कीर्ति-पताका फैले चहुं ओर ! भाजपा...

Alm : शतायु हों सीएम धामी, कीर्ति-पताका फैले चहुं ओर ! भाजपा ने मनाया जन्मदिवस

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं ने समारोहपूर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। नगर मंडल द्वारा जिला व महिला अस्पताल में फल वितरण किया गया। वहीं युवा मोर्चा ने गांधी पार्क में हवन करके मुख्यमंत्री के दीर्घायु व सफल होने की काम की।

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा द्वारा आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्म दिवस के अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद अजय टम्टा की उपस्थिति में जिला अस्पताल अल्मोड़ा व महिला अस्पताल अल्मोड़ा में फल वितरण किया। इस अवसर पर उपस्थित सांसद अजय टम्टा ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री बेहतर कार्य कर रहे हैं, जिससे उत्तराखंड की युवा शक्ति में ऊर्जा का संचार हुआ है तथा प्रदेश के विकास को एक नई दिशा मिल रही है। उन्होंने उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

जिला महामंत्री महेश नयाल ने कहा युवा व ऊर्जावान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा की उत्तराखंड के युवाओं के प्रेरणा स्रोत यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। ख़बर जारी है, आगे ​पढ़िये…

इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, जिला महामंत्री महेश नयाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा, प्रदेश मंत्री महिला किरण पंत, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्य, नगर महामंत्री व सभासद मनोज जोशी, नगर महामंत्री संजय साह रिख्खू, नगर उपाध्यक्ष देवेंद्र सत्यपाल, बीना नयाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता बंसीलाल कक्कड़, सभासद दीप्ति सोनकर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मेहता, चंदन लाल टम्टा, रमेश लाल, जिला सोशल मीडिया प्रमुख पूनम पालीवाल, विद्या बिष्ट, लता पांडे, प्रेमा मेर, हेमा सुप्याल, नगर मंत्री दीपक पांडे, पीयूष कुमार, पूर्व नगर महामंत्री मनीष जोशी, चंद्रा जोशी, नगर उपाध्यक्ष व जिला अस्पताल के विधायक प्रतिनिधि सुनील जोशी, सलमान अंसारी, नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अंशुल साह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इधर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने समारोहपूर्व मनाया। इस मौके पर हवन करके सीएम के दीर्घायु होने व उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट ने कहा कि धामी के मार्ग निर्देशन में भाजपा 60 पार के नारे के साथ विजय होकर पुन: सरकार बनायेगी। इस अवसर पर विभाग के संयोजक मीनष बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष ​अमित बिष्ट, जिला मंत्री पुष्कर सिह कनवाल, हवालबाग मंडल महामंत्री अक्कू वर्मा, जिला मंत्री प्रकाश बिष्ट, प्रमोद चंद्र लोहनी, पारस कांडपाल, निखिल कुमार टम्टा, वैभव सिंह विक्की, दक्षित जोशी, हरीश बिष्ट, आशीष गुरूरानी, खीम बिष्ट, सुंदर मटियानी, रोहित भोज, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सस्य पंकज वर्मा, अजय वमा्र, राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments