Uttarakhand : मुख्यमंत्री धामी ने शरीर पर लगाया मिट्टी का लेप, लिया मृदा चिकित्सा का लाभ

0

चंपावत| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) अपने एक दिवसीय भ्रमण पर शुक्रवार को कुमाऊं दौरे पर पहुंचे। सबसे पहले वह चंपावत के टनकपुर स्थित नवयोग ग्राम पहुंचे। जहां उन्होंने नवयोग सूर्योदय सेवा समिति द्वारा आयोजित नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) एवं नवयोग कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मिट्टी का लेप लगाकर उपचार लिया।


ADVERTISEMENTS

इसके बाद वे शारदा घाट पहुंचेंगे और घाट का निरीक्षण करेंगे। बताया जा रहा है कि निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर पहुंचेंगे। यहां वे मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री दो बजे स्टेडियम हेलीपैड बनबसा से गौलापार स्टेडियम हेलीपैड हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे।

हल्द्वानी (रहस्यमयी आग) : बिजली कनेक्शन काटने के बाद भी घर में लग रही आग

ADVERTISEMENTS