Bageshwar News: कपकोट व दुग नाकुरी तहसील में बरसे मेघ

-सरयू का पानी हुआ मटमैला, गर्मी से राहतसीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरजिले के कपकोट और दुग-नाकुरी तहसील में बुधवार की रात बारिश हुई। इससे सरयू का पानी…

-सरयू का पानी हुआ मटमैला, गर्मी से राहत
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिले के कपकोट और दुग-नाकुरी तहसील में बुधवार की रात बारिश हुई। इससे सरयू का पानी मटमैला हो गया है। साथ ही क्षेत्र के लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। जिले के अन्य क्षेत्र में बादल तो गरजे, लेकिन बारिश नहीं हुई। इस कारण लोगों को अभी भी उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। हालांकि गेहूं कटाई के कार्य में बारिश से खलल पड़ा।

जिले में पिछले एक पखवाड़े से जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। जिले के अधिकतर जंगलों में आग लगी है। इस कारण तपिश वाली गर्मी के साथ वातावरण में धुंध भी हो रही है, लेकिन बुधवार की रात आधे जिले को बारिश के कारण राहत मिली है। बुधवार की रात करीब 11 बजे कपकोट तथा दुग-नाकुरी तहसील क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई। तेज हवा के आई एक घंटे तक बारिश ने उमसभरी गर्मी से राहत दी है। साथ ही धरमघर रेंज व कपकोट रेंज के जंगलों की आग बुझ गई है।

आग बुझने और उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। फल और सब्जी उत्पादन को इसका लाभ मिला है, लेकिन इन दिनों जिले में गेहूं कटाई का काम चल रहा है। वहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊपरी क्षेत्र में बारिश का असर जिले में दिखा।यहां सरयू मटमैली हो गई है। इस कारण लोगों के घरों में गंदे पानी की सप्लाई हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *