HomeUttarakhandBageshwarब्रेकिंग उत्तराखंड : उत्तरकाशी के सीजेएम सस्पेंड, बागेश्वर किए गए अटैच

ब्रेकिंग उत्तराखंड : उत्तरकाशी के सीजेएम सस्पेंड, बागेश्वर किए गए अटैच

नैनीताल। हाईकोर्ट नैनीताल से बड़ी खबर आ रही है। उत्तरकाशी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीरज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। हाईकोर्ट ने मारपीट करने व सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ के आरोपों को बेहद गंभीरता से लेते लिया और उनको सस्पेंड किया। निलंबन की अवधि के लिए उन्हें बागेश्वर जिले से अटैच कर दिया गया है। हम आपको बता दें कि राज्य में राज्य में जजों के खिलाफ सख्त एक्शन का यह लगभग एक पखवाड़े में दूसरा मामला है। कुछ दिन पहले ही हाईकोर्ट ने सेवा नियमावली के उल्लंघन को आधार बनाते हुए बच्ची के उत्पीड़न मामलेे में महिला न्यायिक अधिकारी को बर्खास्त कर दिया था।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल हीरा सिंह बोनाल की ओर से जारी आदेश अनुसार सीजेएम उत्तरकाशी नीरज कुमार ने 29 अक्टूबर की रात आठ बजे से 12 बजे तक घर में जमकर हंगामा किया था। परिजनों के साथ मारपीट व गालीगलौच करने का भी आरोप था। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी के अलावा कलेक्ट्रेट में एसडीएम डूंडा व तहसीलदार भटवाड़ी के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। यह मामला हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमठ तक पहुंचा तो उन्होंने सख्त कारवाई के निर्देश दिए। गुरुवार को रजिस्ट्रार जनरल की ओर से सीजेएम को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए।

हल्द्वानी : हैड़ाखान खनस्यू मार्ग पर पिकअप खाई में समाई, चंपावत निवासी एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments