HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: पालिका के ब्रांड अम्बेसडर विधायक के हाथों हुए सम्मानित, पर्यावरण...

Bageshwar News: पालिका के ब्रांड अम्बेसडर विधायक के हाथों हुए सम्मानित, पर्यावरण मित्रों व कर्मचारियों को दिए प्रशस्ति पत्र

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
विधायक चंदन राम दास ने कहा कि पालिका के पर्यावरण मित्र व कर्मचारियों ने कोविडकाल में बेहतर काम किया है। उन्होंने अपनी परवाह किए बिना स्वच्छता बनाए रखी। लोगों को जागरूक किया और कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए शारीरिक दूरी, मास्क आदि के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने शनिवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित पालिका के ब्रांड एम्बेसडर आदि को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बेहतर काम करने और जन जागरूकता के लिए ब्रांड एम्बेसडर किशन मलड़ा, हरीश सोनी, आशा, निशा और आलोक पांडे को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने डोर-टू-डोर जाकर सूखा कूड़ा उठाने वाले महिला समूहों को भी सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में उर्मिला बिष्ट, गंगा अधिकारी, प्रेमा उपाध्याय, लक्ष्मी, आशा, फैमेदा आदि शामिल थे।

इससे पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने पर्यावरण मित्र, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सभी ने बेहतर काम किया है। कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने किया। उन्होंने पर्यावरण मित्रों से कहा कि वह कोरोना योद्धा हैं। उन्हें गांधी जयंती के अवसर पर यह सम्मान दिया जा रहा है। भविष्य में भी बेहतर काम करना है। इस मौके पर सभासद नीमा दफौटी, प्रेम सिंह हरड़िया, रजत, राजबीर आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments