CNE REPORTER; SOMESHWER
यहां विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी के आवास पर भाजपा की एक बैठक हुई। जिसमें आगामी 8 जनवरी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत के सोमेश्वर कार्यक्रम और उनके स्वागत की तैयारियों पर मंथन हुआ। विचार-विमर्श कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी व संचालन महामंत्री चन्दन बिष्ट ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, उमेश मेहरा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, रमेश पाण्डेय, गोपाल राणा, कैलाश बोरा, ठाकुर नयाल, प्रमोद कुमार, पंकज जोशी, पवन जोशी, सुरेश बोरा, नरेन्द्र नेगी समेत मण्डल भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS



