HomeUncategorizedबिग ब्रेकिंग/अपडेट— मनिआगर सड़क हादसा : घायल को भी किया हल्द्वानी रेफर,...

बिग ब्रेकिंग/अपडेट— मनिआगर सड़क हादसा : घायल को भी किया हल्द्वानी रेफर, बच्चे कर रहे थे पापा की वापसी का इंतजार, आई मौत की ख़बर…घर में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS

मोटाहल्दू/अल्मोड़ा। यहां मनिआगर से हल्द्वानी जाते वक्त चनौली मोटर मार्ग में सड़क दुर्घटना में असमय काल का ग्रास बने गिरीश चंद्र जोशी 44 वर्ष अपने पीछे वृद्धा माता—पिता, पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गये हैं। वहीं इस दुर्घटना में घायल हुए अन्य व्यक्ति कौस्तुब जोशी, निवासी हल्दूचौड़ को भी अब हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि उक्त दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया था, जहां गिरीश चंद्र को बचाया नही जा सका। वहीं शाम के समय अस्पताल भर्ती किए गए कौस्तुब जोशी की हालत चिंताजनक पाते हुए व बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। मोटाहल्दू संवाददाता के मुताबिक हल्दूचौड़ के शिवालिक पुरम निवासी गिरीश चन्द्र जोशी पुत्र तारा दत्त जोशी अपने घरेलू कार्य से अपने पैतृक गांव गए हुए थे, लेकिन हल्दूचौड़ को आते वक्त सड़क हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। गिरीश चन्द्र जोशी पेशे से डम्फर व्यवसायी थे, उनके दो पुत्र हैं 17 वर्षीय ओम व 10 वर्षीय शोम, जो कि हल्दूचौड़ व हल्द्वानी के निजी स्कूलों में अध्ययनरत हैं। जोशी की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उनके परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल बना हुआ है। अपने पापा की वापसी का इंतजार कर रहे बच्चों के आंसू थमने का नाम नही ले रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments