HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: छात्रा आरती बिष्ट समेत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे सम्मानित

अल्मोड़ा: छात्रा आरती बिष्ट समेत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे सम्मानित

➤ डॉ. एलडी भट्ट श्रीराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डोटियालगांव में सम्मान समारोह

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: डॉ. एलडी भट्ट श्रीराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डोटियालगांव (ताकुला) में सम्मान समारोह एवं अभिभावकों व शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की मेरिट सूची में नाम दर्ज करने वाली विद्यालय की छात्रा आरती बिष्ट के साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं कमला नेहरू पुरस्कार बांटा गया।

वर्ष 2026 में बोर्ड परीक्षा में प्रदेशीय वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा आरती बिष्ट को आशुतोष जोशी ने 5000 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं लज्जा पंत ने आरती बिष्ट को 2100 रूपये तथा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्तिक भाकुनी व हर्षित डंगवाल को 1100-1100 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई, जबकि राज भट्ट ने महिमा तिवारी, कार्तिक गुसाईं, भुवन गुसाईं, कनक बराकोटी एवं शीतल गुसाईं को 1500-1500 रूपये की धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया। इनके अलावा वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा कमला नेहरू पुरस्कार की 1500 रूपये की सम्मान राशि महिमा तिवारी, शीतल गुसाईं, कार्तिक गुसाईं, भुवन गुसाईं, कनक बराकोटी, रोहित नगरकोटी, शिवम गुसाईं एवं पायल नेगी को प्रदान की गई।

कार्यक्रम में अभिभावक संघ के अध्यक्ष दान सिंह नगरकोटी, नारायण सिंह बिष्ट, विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पंत, उप प्रधानाचार्य एवं मंच संचालक बृज मोहन जोशी, विद्यालय की अध्यक्ष डॉ. वसुधा पंत ने विद्यार्थियों को अनुशासित रहकर मेहनत के बल पर आगे बढ़ने की सीख दी। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने, अध्ययन पर विशेष ध्यान देने तथा स्मरण शक्ति विकसित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, नियमित उपस्थिति एवं सर्वांगीण विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रबंधक मंगल सिंह बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी मीनाक्षी पाठक, समस्त शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments