HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड की धार्मिक राजधानी में सामने आया चाइल्ड पोर्नोग्राफी...

ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड की धार्मिक राजधानी में सामने आया चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला, केस दर्ज

ADVERTISEMENTS

देहरादून। उत्तराखंड में चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला हरिद्वार में दर्ज किया गया है। खासबात यह है कि फेसबुक ने इस मामले में स्वयं संज्ञान लेते हुए पुलिस के केंद्रीय आईटी सेल को शिकायत भेजी। इसके बाद छानबीन में पता चला कि यह पोस्ट उत्तराखंड की धार्मिक राजधानी हरिद्वार से डाली गई थी। फेसबुक ने पोस्ट को ब्लॉक कर दिया है और अब नगर कोतवाली हरिद्वार में मामला दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

आपको या आपके मित्रों को हमारी खबरें उनके मोबाइल पर नहीं मिल रही हैं तो कृपया नीचे दिए गए लिंक को उनसे साझा कर क्लिक करने को कहें

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

बताया गया है कि पोस्ट में क्या है इसकी एक वीडियो सीडी के माध्यम से पुलिस को भेजी गई है। अब पुलिस को यह पता करना है कि यह वीडियो हरिद्वार के किसी फेसबुक यूजर ने डाली और उसका मकसद क्या था। यही नहीं अगर आपत्तिजनक कंटेन्ट वीडियो है तो वह कहां शूट हुई और अगर वह तस्वीर है तो वह कहां खींची गई। हालांकि पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि अभी सीडी को प्ले करके नहीं देखा गया है। लेकिन पुलिस ने फेसबुक की शिकायत के आधार पर अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments