HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने दी 138 करोड़ की योजनाओं की सौगात

अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने दी 138 करोड़ की योजनाओं की सौगात

➤ नवनिर्मित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के प्रशासनिक भवन एवं कुलपति आवास का लोकार्पण

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा दौरे के दौरान यहां 138 करोड़ रूपये के योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का शिलान्यास किया। जिन योजनाओं का लोकार्पण हुआ, उनमें सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के प्रशासनिक भवन एवं कुलपति आवास भी शामिल है।

अल्मोड़ा भ्रमण कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री उदयशंकर अकादमी से पहले अल्मोड़ा लोअर माल रोड स्थित सिमकनी मैदा में उतरे और वहां से सीधे नव निर्मित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के प्रशासनिक भवन पहुंचे, जाहं उन्होंने करीब 138 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, नगर विकास एवं ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैड़ा, विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के सहित कई जनप्रतिनिधि, विवि प्रशासन के अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments