सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः प्रदेश के मुख्यमंत्री 08 मई 2023 यानी कल अल्मोड़ा जनपद के भ्रमण के तहत मासी पहुंचेंगे। जहां ऐतिहासिक सोमनाथ मेले में प्रतिभाग करेंगे।
ADVERTISEMENTS
अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह मर्ताेलिया ने मुख्यमंत्री धामी के भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी अल्मोड़ा जनपद के भ्रमण के तहत 08 मई, 2023 को अपराह्न 1ः45 बजे सफदरजंग एयरपोर्ट दिल्ली से प्रस्थान करेंगे और 03 बजे अस्थाई हैलीपैड आईटीआई मासी पहुंचेंगे। इसके बाद अपराह्न 3ः15 बजे मुख्यमंत्री कार से प्रस्थान कर सोमनाथ मेला मैदान में ऐतिहासिक सोमनाथ मेला मासी-2023 में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि सीएम अपराह्न 4ः30 बजे अस्थाई हैलीपैड आईटीआई मासी से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
ADVERTISEMENTS




