HomeCrimeहल्द्वानी के कलावती चौराहे हत्याकांड का मुख्य आरोपी पवन लाल भी चढ़ा...

हल्द्वानी के कलावती चौराहे हत्याकांड का मुख्य आरोपी पवन लाल भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक की पूर्व में हो चुकी है गिरफ्तारी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

बीते 26 मार्च को नगर के कलावती चौराहे के पास युवा कारोबारी का बेरहमी से कत्ल करने वाला मुख्य आरोपी भी आखिरकार हल्द्वानी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने हत्याकांड में इस्तेमाल सभी हथियार भी बरामद कर लिये हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी पवन लाल को पुलिस ने वर्कशाॅप लाईन भोटिया पड़ाव से आज गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की निशादेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी, फंटीनुमा टुकड़ा भी बरामद कर लिया है। ज्ञात रहे कि 26 मार्च को रात भगीरथ सुयाल निवासी मल्ला गोरखपुर, नवाबी रोड, कालावती कालोनी में आटो रिपेयरिंग की दुकान है। जब रात्रि वह दुकान बंद कर घर को जा रहा था तभी अज्ञात बदमाशों ने उसपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल धनेला को बीते 30 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी पवन लाल फरार चल रहा था। पुलिस की लगातार दबिश के बाद पुलिस ने आज शनिवार को मुख्यआरोपी पवन पाल पुत्र संजय सिंह पाल निवासी विकासपुरी गली न. एक मल्ला गोरखपुर हल्द्वानी को वर्कशाॅप लाईन भोटिया पड़ाव से दबोच लिया। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments