HomeUttarakhandNainitalबर्बाद उम्मीद, डबडबाई आंखें : अचानक धधक उठी आग और तबाह हो...

बर्बाद उम्मीद, डबडबाई आंखें : अचानक धधक उठी आग और तबाह हो गयी काश्तकार के 22 बीघा खेत में गेहूं की खड़ी फसल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी
यहां चंद मिनटों में ही किसानों की साल भर की मेहनत बर्बाद हो गई। अचानक आग की लपटें धधकी और धू—धू कर 22 बीघा खेतों में खड़ी फसल स्वाह हो गई।
यह घटना हल्द्वानी के घुनी नंबर दो गांव की है। जहां काश्तकार बहादुर सिंह बिष्ट के खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकाराल रूप ले लिया। धधक रहे खेतों को देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सभी लोग खेतों की ओर दौड़ पड़े। ट्रैक्टर चला कर फायर लाइन बनाई गई तो किसी से पानी से भरा टैंकर जलती हुई फसल पर उडेला। बावजूद ​इसके आग ने चंद मिनटों पर ही 22 बीघा खेत में खड़ी गेंहू की फसल स्वाह कर दी। इस घटना से काश्तकार बहादुर सिंह बिष्ट और उनका परिवार उबर नही पा रहा है। बताया जा रहा कि अगर लोगों की मदद से समय से आग पर काबू नहीं पाया तो शायद आग बेकाबू हो जाती और 22 बीघा के आस-पास और गांव की खड़ी फसल भी स्वाह हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने बिना प्रसाशन की मदद से ही अपने ट्रेक्टर ओर पानी के टैंकरों से आग बुझाने का काम किया। काश्तकारों का अरोप है कि घटना की सूचना समय से प्रशासन को दे दी गई थी, लेकिन मदद नही मिल पाई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments