HomeBreaking NewsHaldwani News : दुकान की आड़ में बेच रही थी चरस, महिला...

Haldwani News : दुकान की आड़ में बेच रही थी चरस, महिला गिरफ्तार

CNE HALDWANI

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। चौकी आम्रपाली, थाना मुखानी पुलिस टीम ने 295 ग्राम अवैध चरस के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला सड़क किनारे खोली गई दुकान की आड़ में नशे का कारोबार कर रही थी। इससे पूर्व भी वह 02 बार जेल जा चुकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मुखानी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया है। जिसको लेकर एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने कड़े निर्देश जारी किये हैं।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

इस दौरान पुलिस टीम ने लामाचौड चौराहे से कालाढूंगी रोड पर ग्राम नाथूपुर पाडली में सड़क के किनारे स्थित छोटी सी दुकान की शक के आधार पर तलाश की। इस दौरान दुकान चला रही महिला सुनीता देवी उम्र 55 वर्ष पत्नी चन्द्र प्रकाश निवासी ग्राम नाथूपुर पाडली पोस्ट लामाचौड़ थाना मुखानी, जनपद नैनीताल के कब्जे से 295 ग्राम चरस बरामद हुई। जिस पर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।।

इस संबंध में थाना मुखानी में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर आबकारी अधिनियम के मुकदमे दर्ज हैं। वह जेल भी जा चुकी है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार (चौकी आम्रपाली), कांस्टेबल कुंदन सिंह, अशोक सिंह (एसओजी), दिनेश नगरकोटी व महिला कांस्टेबल बीना सती शामिल रहे।

📌 यहां संदिग्ध हालातों में मिला शव

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments