भारी बारिश का अलर्ट : चंपावत में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र

0
Champawat School News : चंपावत जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल

Champawat School News | मौसम विभाग ने कल सोमवार को चंपावत में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई है। इसी के चलते जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने कल (सोमवार) 22 जुलाई को बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश का आदेश जारी किया है। यानी कल सोमवार को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। School News ग्रुप लिए यहां जुड़े क्लिक करें Click Now


ADVERTISEMENTS

आदेश के मुताबिक…

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा रविवार को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 22 जुलाई 2024 को जनपद चंपावत में कहीं-कहीं बहुत बड़ी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। यह जानकारी देते हुए प्रभारी जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हेमंत कुमार वर्मा ने भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं व नोनिहालो के सुरक्षा को देखते हुए सोमवार 22 जुलाई 2024 को जनपद चंपावत के समस्त शासकीय, शासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओ एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। साथ ही उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को उक्त सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। Champawat School News

Champawat School News
Champawat School News
ADVERTISEMENTS