HomeUttarakhandChamoliचमोली : घास काट रही महिला पर भालू ने किया हमला, बुरी...

चमोली : घास काट रही महिला पर भालू ने किया हमला, बुरी तरह हुई घायल

ADVERTISEMENTS

Chamoli News | चमोली में गैरसैंण के रामड़ा तला में घास काट रही महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, ग्रमीणों ने घायल महिला को उचित मुवावजा देने और भालू को क्षेत्र से बाहर करने की मांग वन विभाग से की है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, रामड़ा तला गांव से 200 मीटर की दूरी घास काट रही गंगा देवी (32) पत्नी दीपक सिंह को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर वन पंचायत सरपंच महावीर बिष्ट, निवर्तमान प्रधान रेवती बिष्ट व राकेश बिष्ट व अन्य ग्रामीणों की सहायता से घायल को निजी वाक्षन के माध्यम से सीएचसी गैरसैंण पहुंचाया गया। सीएचसी के अधीक्षक डा. अर्जुन रावत ने कहा पीड़ता के जख्मों से खून का रिसाव नहीं रुकने और गंभीरता को देखते हुए 108 से हायर सेंटर रेफर किया गया। ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ को भालू को क्षेत्र से बाहर करने और पीड़िता को मुवावजा देने की मांग की है। रेंजर ने कहा कि विभागीय प्रावधानों के तहत मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उचित मुवावजा दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments