HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : आमंत्रण पत्र पर नाम का उल्लेख नही होने पर...

Almora News : आमंत्रण पत्र पर नाम का उल्लेख नही होने पर जिपं अध्यक्ष ने जताई सख्त नाराजगी, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम को बताया सरकारी धन का दुरूपयोग

CNE REPORTER, ALMORA

ADVERTISEMENTSAd

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के 28 जनवरी को अल्मोड़ा आगमन के दौरान यहां एसएसजे परिसर में होने जा रहे नागरिक अभिनंदन समारोह के लिए प्रकाशित आमंत्रण पत्र पर जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट के नाम का उल्लेख नही किये जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जाहिर की है। जिपं अध्यक्ष ने यहां जारी बयान में कहा कि वह जिले की प्रथम महिला जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में उनका नाम उल्लेखित नही करना उनका घोर अपमान है। उमा बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री का पूरा संरक्षण प्रदेश की नौकरशाही को है, तभी पूरे प्रदेश में नौकरशाही हावी हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री की अगुवाई और संरक्षण में शासन और प्रशासन जनप्रतिनिधियों का लगातार घोर अपमान कर रहे हैं। उन्होने विश्वविद्यालय में आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम को भाजपा का प्रायोजित कार्यक्रम करार दिया जो सरकारी खर्चे पर करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में भाजपा सरकारी धन का दुरुपयोग कर रही है जो कि अति निंदनीय है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments