अल्मोड़ा : पुलिस परिवार की महिलाओं के बीच रस्सा कसी व कुर्सी दौड़

अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपवा अध्यक्ष उत्तराखंड व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस…

महिलाओं के बीच रस्सा कसी प्रतियोगिता

अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपवा अध्यक्ष उत्तराखंड व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में पुलिस परिवार के बच्चों व महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजन में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों के मध्य जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस परिवार के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की अठखेलियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

इस दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं व महिला कर्मचारियों के मध्य भी रस्सा कस्सी व कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगितायों में विजेता बच्चों व महिलाओं को पुरस्कृत किया जायेगा।

चन्द्रमा के और करीब पहुंचा चन्द्रयान-3, अब सिर्फ 163 किमी दूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *