HomeUncategorizedहल्द्वानी शहर में जल्द खुलेगा सीजीएचएस वेलनेस सेंटर

हल्द्वानी शहर में जल्द खुलेगा सीजीएचएस वेलनेस सेंटर

हल्द्वानी समाचार | केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने बताया कि हल्द्वानी में नया सीजीएचएस वेलनेस सेंटर खोलने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडवीया ने हरी झंडी दी है।

ADVERTISEMENTSAd

अजय भट्ट ने बताया कि जल्द ही सीजीएचएस के अपरनिदेशक हल्द्वानी का निरीक्षण कर सीजीएचएस वेलनेस सेंटर खोलने की व्यवहार्ता को सुनिश्चित करेंगे। गौरतलब है कि भट्ट ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर और कई बार पत्र के माध्यम से हल्द्वानी में सीजीएचएस खोलने को लेकर विशेष प्रयास किया।

केंद्रीय मंत्री भट्ट ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मांडवीया ने बताया कि उनके द्वारा नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में सीजीएचएस वेलनेस सेंटर खोलने की मांग पर सैद्धांतिक अनुमोदन प्रदान किया है। लिहाजा जल्द ही सीजीएचएस से संबंधित अपर निदेशक हल्द्वानी शहर का निरीक्षण करेंगे और सीजीएचएस वेलनेस सेंटर खोलने की व्यवहारिता सुनिश्चित करेंगे।

भट्ट ने कहा कि देशभर के केवल 20 शहरों में सीजीएचएस वेलनेस सेंटर खोलने के अनुमोदन में हल्द्वानी शहर में भी इस वेलनेस सेंटर को खोलने का अनुमोदन मिला है जो कि पूरे कुमाऊं क्षेत्र को लाभ होगा।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments