लालकुआं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेंचुरी पल्प एंड पेपर के प्रांगण में सेंचुरी पल्प एंड पेपर के सीईओ जेपी नारायण ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने मिल के अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आजादी के सिपाहियों को याद किया। कहा कि वर्तमान समय में कोविड 19 के इस जंग में हम सबको ईमानदारी से लड़ना होगा तभी हम इस जंग को जीत पाएंगे। इस मौके पर मिल के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




