HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : जनता को गुमराह कर रही केंद्र सरकार - सागर कुमार

हल्द्वानी : जनता को गुमराह कर रही केंद्र सरकार – सागर कुमार

हल्द्वानी। उत्तराखंड राजीव गांधी आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सागर कुमार ने किसान आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी सरकार की झूठ और फरेब की राजनीति का नतीजा बताया है साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की लड़ाई तब तक लड़ती रहेगी जब तक काला कृषि कानून वापस नहीं हो जाता।

ADVERTISEMENTSAd

यहां अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राजीव गांधी आल इडिंया काग्रेंस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सागर कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता है क्‍योंकि वह अब तक किये अपने एक भी वादे को पूरा नहीं कर सके हैं। उन्‍होंने कहा कि दो करोड़ बेरोज़गार नौजवानों को नौकरी देने और 15 लाख रुपये प्रत्येक व्यक्ति के खाते में आने जैसे सपना दिखा कर सत्ता हासिल व जनता को गुमराह करने वाली केंद्र सरकार ने आज तक कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज़ उठाता है तो उस पर झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जायज मांगों और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और उनके आंदोलन को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पास उद्योगपतियों से मिलने का समय है मगर किसानों के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि आज साजिश के तहत किसानों और जवानों को आमने सामने खड़ा कर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी हजारों किसान है जिनका उत्तपीड़न हो रहा है तथा प्रदेश सरकार किसानों के समर्थन में आ रहे दलों को रोक रही हैं, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अंबानी अडानी से सांठगांठ है भाजपा को किसानों के हित से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता जाग चुकीं है तथा अन्नदाताओं पर हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। जिसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता डोर टू डोर संपर्क कर रहे है और कांग्रेस के विकास नीतियों को बता रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments