अल्मोड़ा : चंद्रयान 3 की सफलता पर जश्न, नृसिंहबाड़ी में लहराया तिरंगा

👉 एक—दूसरे को दी शुभकामनाएं, लगाए भारत माता की जय के नारे सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान 3 के साउथ पोल में पहुंचने…

चंद्रयान 3 की सफलता पर जश्न

👉 एक—दूसरे को दी शुभकामनाएं, लगाए भारत माता की जय के नारे

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान 3 के साउथ पोल में पहुंचने वाला भारत विश्व का प्रथम देश बनने पर आम जनता में हर्ष की लहर है। लोग इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। यहां नृसिंहबाड़ी मोहल्ले में भी तिरंगे के साथ जश्न मनाया गया।

चंद्रयान 3 की सफलता पर जश्न
चंद्रयान 3 की सफलता पर जश्न

उल्लेखनीय है कि आज चंद्रयान 3 के चांद के साउथ पोल में पहुंचने के साथ ही शहर भर में हर्ष की लहर दौड़ गई। तमाम लोग एक—दूसरे को बधाई देते दिखाई दिए।

चंद्रयान 3 अभियान को लेकर आज आम जनता में काफी जोश देखा गया। इधर नृसिंहबाड़ी मोहल्ले के नागरिकों ने तिरंगा लहराते हुए जश्न मनाया और एक—दूसरे को बधाई दी। लोगों का कहना था कि भारत विश्व का पहला देश बना है, जिसने साउथ पोल में यान उतारा है।

इस महान उपलब्धि के लिए सभी वैज्ञानिकों, समस्त देश वासियों, समस्त क्षे वासियों को उनकी ओर से हार्दिक बधाई दी गई। लोगों ने कहा कि यह संपूर्ण देश के लिए गौरव का पल है।

चंदा मामा बस एक टूर के.. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पीएम मोदी ने दे दिया दुनिया को संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *