HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : नृसिंहबाड़ी में माघ माह के खिचड़ी भोग 'माघी खिचड़ी'...

Almora News : नृसिंहबाड़ी में माघ माह के खिचड़ी भोग ‘माघी खिचड़ी’ का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां नृसिंहबाड़ी स्थित प्राइमरी विद्यालय के प्रांगण में माघ माह खिचड़ी भोग का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुजनों ने आकर माघी खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। जिसमें विधानसभा उपाध्यक्ष व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान व भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंदन लटवाल भी शामिल हुए।
माघी खिचड़ी का यह आयोजन मोहल्ले के नागरिकों द्वारा ही किया गया था। मुख्य आयोजकों में एडवोकेट कुंवर सिंह बिष्ट व एडवोकेट मोहित सिंह कपकोटी, रोहित वर्मा, मोहित वर्मा, पवन वर्मा, राजेश वर्मा रिंकू शामिल रहे। प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी मनमोहन चौधरी ने भी काफी सहयोग दिया। उल्लेखनीय है कि हिन्दुओं में सर्वाधिक प्रिय माघ माह है। धार्मिक दृष्टिकोण से माघ मास का बहुत अधिक महत्व है। यही वजह है कि प्राचीन पुराणों में भगवान नारायण को पाने का सुगम मार्ग माघ मास के पुण्य स्नान को बताया गया है। माघ मास में खिचड़ी, घृत, नमक, हल्दी, गुड़, तिल का दान करने से महाफल प्राप्त होता है। धार्मिक महत्व के अलावा मौजूदा माह में खिचड़ी खाने की सलाह चिकित्सक भी देते हैं। खिचड़ी पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने के साथ ही सुपाच्य भी होती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी खिचड़ी का सेवन लाभप्रद रहता है। इस मौके पर नामित सभासद दीपक वर्मा, ग्राम सरसों से नवीन बिष्ट, प्रकाश त्रिपाठी, दिनेश चंद्र सिंह रावत, दिनेश नायक, देवेंद्र सिंह बिष्ट, हरीश चंद्र सिंह बिष्ट, गुलाब राम, ओमी बुड़ाथोकी, ललित वर्मा, भुवन सिंह बिष्ट, पंकज वर्मा, पवन वर्मा, प्रेम सिंह खोलिया, कर्नल जयंत थापा, राजेश सहगल, जगमोहन बिष्ट, डॉ. राजेश राठौर, डॉ. विशाल वर्मा, नवीन लाल साह, दिक्षित जोशी, गोपाल सिंह मेहता, डॉ. महेंद्र सिंह मिराल, डॉ. बीएल आर्या आदि भी मौजूद रहे। यहां यह बता दें कि नृसिंहबाड़ी मोहल्ले में कुछ जागरूक नागरिकों के सहयोग विभिन्न अवसरों पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है,​ जिसमें गणमान्य नागरिक काफी संख्या में शिरकत करते हैं।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments