HomeCrimeहल्द्वानी न्यूज़ : पकड़ा गया डीएम आवास के सामने चर्च कंपाउंड में...

हल्द्वानी न्यूज़ : पकड़ा गया डीएम आवास के सामने चर्च कंपाउंड में नाचते हुए फायरिंग करने वाला

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। डीएम आवास के पास चर्च कंपाउंड में नाचते हुए हवाई फायरिंग करते हुए सीसीटीवी में कैद हुए युवक को पुलिस ने आखिरकार दबोच ही लिया। उसके हवाले से मेड इन यूएस लिखी एक रिवाल्वर बरामद हुए है। युवक ने पूछताछ में यह भी स्वीकार भी किया है कि उसने ही नाचते हुए चर्च परिसर में हवाई फायरिंग की थी। गिरफ्तार किया गया युवक चर्च कंपाउंड का ही रहने वाला है उसे पुलिस ने कुमाऊं मंडल विकास निगम कार्यालय परिसर से गिरफ्तार किया। उसका नाम अमन सिंह बताया गया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

देखें वीडियो यह है मामला

इस घटनाक्रम की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने भोटियापड़ाव चैकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटि के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था। पुलिस की इस टीम ने पहले चर्च कंपाउंड में रहने वाले लोगों से युवक की शिनाख्त कराई अैर उसके बाद उसे धर दबोचा। अमन सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसने ही उस दिन चर्च कंपाउंड में फायरिंग की थी। यह रिवाल्वर उसने लगभग तीन साल पहले बहेड़ी से खरीदी थी। अब पुलिस बहेड़ी के उस व्यक्ति की तलाश में है जिसने अमन को रिवाल्वर बेची थी।

देखिए हल्द्वानी की बेटी वर्तिका पाठक की ऊंची उड़ान

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments