HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी जेल में फिर सामने आया मारपीट का मामला

हल्द्वानी जेल में फिर सामने आया मारपीट का मामला

ADVERTISEMENTS

Haldwani Update| हल्द्वानी जेल सुर्खियों में रहती है, यहां आए दिन मारपीट के मामले सामने आते रहे हैं ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। जहां पानी भरने की होड़ में कैदी और बंदी आपस में भिड़ गए। इस पर जेल प्रशासन ने दोनों की ड्यूटी भंडारे में लगा दी।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

भंडारे में काम नहीं करने पर सिपाही ने बंदी को डांटा तो उसने गिरेबां पकड़ दिया। इस पर सिपाही ने बंदी को पीट दिया। मामला कोर्ट में पहुंचने पर जेल प्रशासन सकते में है। घटना आठ फरवरी की है। जेल प्रशासन के अनुसार पंडारी सितारगंज निवासी तसलीम लूट के आरोप में जेल में बंद है और वह सजायाफ्ता है।

वहीं बंदरजूडा, बैलपोखरा (थाना कालाढूंगी) निवासी अमरीक सिंह दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है। आठ फरवरी की शाम पांच बजे दोनों जेल परिसर में नल से बोतल में पानी भरने गए। दोनों के बीच पहले पानी भरने को लेकर कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। सजा के तौर पर दोनों की ड्यूटी भंडारे में लगाई गई, लेकिन अमरीक काम करने से मना करने लगा। जेल प्रशासन के अनुसार काम नहीं करने पर जब सिपाही ने उसे समझाया तो अमरीक आपा खो गया। उसने सिपाही का गिरेबां पकड़ लिया। इस पर सिपाही ने उसे पीट दिया।

मारपीट को लेकर जेल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कोर्ट ने पेश हुए सिपाही व दोनों बंदी प्रभारी जेल अधीक्षक रामपाल सैनी ने बताया कि जेल का विवाद कोर्ट पहुंच गया है। सोमवार को सिपाही और दोनों बंदियों को कोर्ट में पेश किया गया है। इस मामले में सिपाही व बंदी दोनों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी जा सकती है।

बता दें कि, इससे पहले दो फरवरी 2023 को जेल में बंदी हल्द्वानी निवासी देवेंद्र बिष्ट ने रुद्रपुर पुलिस लाइन के एएसआई मनोज सिंह कार्की को थप्पड़ जड़ दिया था। हल्द्वानी जेल में पूड़ी ले जाने पर विवाद हुआ था। पूरी खबर पढ़ें

बंदियों से मुलाकात पर रहेगी रोक

जेल में अराजकता का माहौल बनाने वालों के विरुद्ध जेल प्रशासन सख्त है। अधिकारियों के अनुसार दोनों बंदियों की मुलाकात पर कुछ दिनों के लिए रोक लगाई जा सकती है। सिपाही के द्वारा कानून अपने हाथ पर लेने पर भी जेल अधिकारियों ने आपत्ति जताई है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments