HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : युवक पर धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 पर...

अल्मोड़ा : युवक पर धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 पर मुकदमा दर्ज

📌 पत्नी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने लगाई 307, 323

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र के व्यवस्त इलाके धारानौला में सरेराह युवक पर जान लेवा हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। 04 युवकों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 व 323 के तहत केस दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि गुरुवार देर शाम नगर के धारानौला में सुमित कुमार पर 04 लोगों ने धारधार हथियार से हमला कर दिया था। जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था।

इस मामले में पीड़ित की पत्नी पिंकी पवार की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी। पुलिस ने तहरीर के अधार पर हमले के आरोपी धारानौला निवासी आशु, सागर, राहुल और संतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

धारानौला चौकी प्रभारी आई दिनेश परिहार ने बताया किया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

हल्द्वानी : जिलाधिकारी वंदना अब इस दिन सुनेंगी जनता की समस्याएं

अलकनंदा नदी किनारे बसा हुआ शहर गौचर के बारे में जाने | Gauchar
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments