HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा—हल्द्वानी हाईवे में बेपरवाह वाहन चालकों की पुलिस ने लगाई क्लास

अल्मोड़ा—हल्द्वानी हाईवे में बेपरवाह वाहन चालकों की पुलिस ने लगाई क्लास

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

📌 प्रेशर हॉर्न, माल वाहन में सवारी ढोने, बिना हेलमेट व अन्य अनदेखी पर हुए चालान

सीएइर्न रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी। अल्मोड़ा—हल्द्वानी हाईवे में यातायात व्यवस्था में सुधार एवं सड़क सुरक्षा को दे​खते हुए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। खैरना पुलिस द्वारा आज नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए कई चालान किए।

ADVERTISEMENTSAd

एसएसपी नैनीताल ने जारी किए सख्त आदेश

उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा—हल्द्वानी हाईवे एक बेहद व्यस्त सड़क मार्ग है। यहां चालकों की लापरवाही से आए दिन दुर्घटनाएं होने आम बात हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने समस्त थाना चौकियों को समय—समय पर औचक चेकिंग व आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर खैरना पुलिस का अभियान

आदेशों के अनुपालन में आज खैरना पुलिस द्वारा अभियान के अंतर्गत किए 08 चालान किए गए। चौकी इंचार्ज ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों की खबर ली। प्रेशर हॉर्न पर 02, माल वाहन में सवारी ढोने पर 02 चालान कोर्ट, ट्रिपलिंग पर 01 चालान कोर्ट, बिना हेलमेट 01 चालान कोर्ट करने के साथ ही लाइसेंस निलंबित किया गया। साथ ही बिना नंबर प्लेट पर भी 02 चालान नकद हुए। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments