Senior Physician and Cardiologist डॉ. एसडी जोशी के health camp में उमड़ी मरीजों की भीड़, 150 सौ ज्यादा health tests

0

सीएनई सहयोगी, पौड़ी गढ़वाल
तिथि — 11 सितम्बर 2020

विकास खंड कल्जीखाल के मानियारस्यूं पट्टी स्थित घण्डियाल बाजार में चौखम्बा मेडिकॉज़ व स्टार क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेडिकल कैंप में प्रदेश के जाने—माने वरिष्ठ फिजिशियन व कार्डियोलॉजिस्ट डॉ एस डी जोशी ने
150 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही चौखम्बा मेडिकॉज़ ग्रुप के सौजन्य से 60 से अधिक मरीजों की नि:शुल्क ईसीजी व पैथोलॉजी टेस्ट किया गया। घण्डियाल के साधन सहकारी भवन में आयोजित इस शिविर में 75 मरीजों के पैथोलॉजी टेस्ट भी हुए। उल्लेखनीय है कि “विचार एक नई सोच” न्यूज पोर्टल के सम्पादक व चौखम्बा मेडिकॉज के प्रोपराइटर राकेश बिजल्वाण कोरोना काल की शुरुआत से ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र में निःशुल्क मास्क व सेनेटाइजर बांटते रहे हैं। साथ ही उनके द्वारा बेहद कम लागत पर गरीबों को नि:शुल्क दवाइयां बांटी जाती रही हैं। विगत कई महीनों से पौड़ी जनपद के घण्डियाल बाजार में कैम्प कर रहे राकेश बिजल्वाण ने जब पाया कि इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का सम्पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है तब उन्होंने ठेठ ग्रामीण इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आज घण्डियाल बाजार में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसमें अपने सहयोगी मित्रों के अलावा स्टार क्लब श्रीनगर को सहयोगी के रूप में जोड़कर जाने माने वरिष्ठ फिजिशियन व कार्डियोलॉजिस्ट डॉ एस डी जोशी को विशेष अनुरोध पर आमंत्रित किया गया था। जिसका परिणाम यह निकला कि आज सम्पूर्ण क्षेत्रों से लगभग 150 अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया और औषधि प्राप्त की। इस मौके पर स्टार क्लब श्रीनगर के सौजन्य से शिविर में आये मरीजों को मास्क सैनिटाइजर व जूस वितरित किये गए। शिविर के दौरान राकेश बिजल्वाण, सामाजिक कार्यकर्ता व वॉइस ऑफ माउंटेन के जगमोहन डाँगी, विक्रम पटवाल, स्टार क्लब के पी०बी० नैथानी वेद व्रत शर्मा, नवल किशोर जोशी, अजय जोशी, प्रदीप मल्ल, ग्राम उप प्रधान संजय रावत के साथ दीपक जुगरान, सुशील कुमार, नरेश भारद्वाज, मोहन पुरोहित, कंन्चन, विकास रावत, मेहर चंद आदि मौजूद थे।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS