HomeAccidentबिग ब्रेकिंग : गहरी खाई में जा गिरी कार, महिला की दर्दनाक...

बिग ब्रेकिंग : गहरी खाई में जा गिरी कार, महिला की दर्दनाक मौत, 01 गम्भीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर/बागेश्वर

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

बागेश्वर-कांडा मोटर मार्ग घिंघरतोला सिरौली के निकट मंगलवार देर रात्रि एक आल्टो कार के गहरी खाई में गिर जाने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार सवार एक अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे निकटवर्ती अस्पताल भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक हादसा मंगलवार देर रात्रि घिंघारतोला सिरोली के नजदीक हुआ। यहां कार संख्या UK-05-1013 अनियंत्रित होकर लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार 60 वर्षीय वृद्धा कुंती देवी की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि मुसोली निवासी 28 वर्षीय हरीश पांडे गम्भीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों को खाई से बाहर निकाला गया, लेकिन कुंती देवी तब तक दम तोड़ चुकी थीं और हरीश पांडे गंभीर रूप से घायल था। उसे 108 की मदद से जिला चिकित्सालय भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments