अल्मोड़ा। पिथौरागढ़ में हुए एक सड़क हादसे में यहां पांडेखोला के रहने वाले युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मच गया है। यह हादसा आज बुधवार को पिथौरागढ़—टनपुर मार्ग पर गुरना मंदिर के पास हुआ। पांडेखोला निवासी संदीप सिंह नेगी 33 साल अपने वैगनआर कार संख्या यूके 05 सी 6609 से घाट से पिथौरागढ़ जा रहे थे। अचानक गुरना मंदिर के निकट यह कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेसक्यू आपरेशन चलाया, लेकिन तब तक संदीप की मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर समाचार लिखे जाने तक यह पता नही चल पाया है कि कार में उनके अलावा कोई अन्य तो सवार नही था। हाल में संदीप पिथौरागढ़ में ही निवास कर रहे थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।