सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले के लमगड़ा थानांतर्गत सैमगढ़ के पास मेरठ से झूलाघाट जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को सुरक्षित निकाल लिया।
कार संख्या यूपी-15 सीएस 9674 मेरठ से झूलाघाट जा रही थी, कि लमगड़ा थानांतर्गत सैमगढ़ के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें हेमंत पंगरिया पुत्र मदन मोहन, निवासी ग्राम-पंगरिया, झूलाघाट, पिथौरागढ़ तथा हेमा रावत निवासी झूलाघाट, पिथौरागढ़, चालक सागर चैधरी पुत्र अशोक चैधरी, निवासी कंकरखेड़ा, मेरठ उ.प्र. घायल हो गए। सूचना पर लमगड़ा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहां घायलों को निकालने के लिए रेस्क्यू किया गया और घायलों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


