HomeUttarakhandUdham Singh Nagarहल्द्वानी से बाजपुर आ रही कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत

हल्द्वानी से बाजपुर आ रही कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत

ऊधम सिंह नगर | हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर गड़प्पू जंगल में कार पेड़ से टकरा गई। इस दौरान कार में सवार बाजपुर के गांव रंपुरा शाकर के पूर्व प्रधान सज्जन खां के बेटे सुहैल अहमद उर्फ छोटू की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

शुक्रवार देर रात हल्द्वानी से सुहैल अहमद कार से घर लौट रहे थे। तभी गड़प्पू जंगल में उसकी कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में सुहैल अहमद उर्फ छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस से सुहैल अहमद को बाजपुर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि, सुहैल अहमद किसी कार्य से हल्द्वानी गए हुए थे। देर रात वापस लौट रहे थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments