फटीआई से आए अभ्यर्थियों ने जानी वन अग्नि नियंत्रण की बारीकियां
📌 वन क्षेत्राधिकारी नीतीश तिवारी ने दी उपयोगी जानकारी
सीएनई रिपोर्टर। भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के रामगढ़ रेंज में जून स्टेट वन पंचायत में F T I हल्द्वानी से आये वन दरोगा अभ्यर्थियों को वन अग्नि नियंत्रण की तकनीकी व वैज्ञानिक जानकारी दी गई।
ADVERTISEMENTS
फटीआई से आए अभ्यर्थियों ने जानी वन अग्नि नियंत्रण की बारीकियां
फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट हल्द्वानी से आए दरोगा अभ्यर्थियों को वन क्षेत्राधिकारी नीतीश तिवारी ने कार्बन उत्सर्जन व जलवायु परिवर्तन के बारे में विस्तार से बताते हुए वनों को अग्नि से बचाने के संसाधनों पर प्रकाश डाला। कहा कि पेड़—पौधों को अग्नि से बचाये जाने से ही पर्यावरण संरक्षण संभव हो पायेगा। वन अग्नि नियंत्रण व जागरूकता हेतु आयोजित इस कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी नीतीश तिवारी, शिक्षक डीके जोशी, राकेश भट्ट, डॉ. अजय जोशी, गीता कांडपाल, सरपंच जून स्टेट, वन दरोगा हेमंत कुमार आदि ने अपने विचार रखे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।