HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: वाद्य यंत्रों को बजाने की कला सीख लौटे शिविरार्थी

अल्मोड़ा: वाद्य यंत्रों को बजाने की कला सीख लौटे शिविरार्थी

➤ पीएम श्री राइंका हवालबाग में 7 दिनी भारतीय भाषा कैंप का समापन
➤ क्विज प्रतियोता में पुष्पेश, दिव्या और आबिदा की टीम रही अव्वल

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कालेज हवालबाग में आयोजित 7 दिवसीय भारतीय भाषा कैंप विविध प्रतियोगिताओं एवं ज्ञानवर्धक जानकारियां देने के साथ संपन्न हो गया। कैंप से बच्चे वाद्य यंत्रों को बजाने की कला सीखे। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह मुस्यूनी ने समर कैंप के आयोजन को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

समापन दिवस को विद्यार्थियों के मध्य अंताक्षरी, कुर्सी दौड़, टंग ट्वीस्टर एवं सामान्य ज्ञान क्विज आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। अंताक्षरी मेँ अनुष्का आर्या और विनोद जोशी की टीम प्रथम एवं कार्तिक और काव्य की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि कुर्सी दौड़ में प्रियांशु प्रथम और प्रीती द्वितीय स्थान पर रही। क्विज प्रतियोगिता में पुष्पेश, दिव्या और आबिदा कि टीम प्रथम, मानसी, कोमल और विनीता कि टीम द्वितीय स्थान पर रही। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि कैंप के माध्यम से स्थानीय वाद्य यन्त्रों ढ़ोल, दमाऊ और हुड़का बजाने में कई विद्यार्थी पारंगत हुए हैं, वहीं बच्चों ने कांगो वादन एवं हारमोनियम बजाने का भी अच्छा ज्ञान प्राप्त किया है। इस मौके पर प्रतियोगिताओं में अव्वल बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम मेँ डॉ. निर्मल कुमार पंत, सुनीता बोरा, भगवत सिंह बगड्वाल, योगिता तिवारी, रेखा आर्या ने निर्णायक का काम किया जबकि संचालन संजय पांडे ने किया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments