HomeUttarakhandBageshwarदिल्ली से वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम का आह्वान : रवाना हुए...

दिल्ली से वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम का आह्वान : रवाना हुए कांग्रेसी

14 दिसंबर को दिल्ली में होगा आयोजन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर : कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट के नेतृत्व में गरुड़, बागेश्वर तथा कपकोट से चार बसों तथा अन्य छोटे वाहनों में कांग्रेसी दिल्ली रवाना हो गए हैं। वह 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पर आयोजित ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि दिल्ली अभियान को शांतिपूर्ण तथा संगठित तरीके से सफल बनाने का संकल्प लिया गया है। कार्यकर्ता संगठित होकर मिशन 2027 के लिए जी-जान से जुट जाएं। केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो गई है।

अब जनता कांग्रेस की ओर 2027 के लिए टकटकी लगाकर देख रही है। प्रदेश की सत्ता सौंपने के लिए तैयार है। इस दौरान पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र टंगड़िया,हरीश ऐंठानी, गोविंद बिष्ट, गोपा धपोला, सुनील भंडारी, गोपा धपोला, विनोद पाठक, नवल किशोर, कमल टम्टा, मनोज साह आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments