HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: अल्मोड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने बाइपास—बिट्टू कर्नाटक

Almora News: अल्मोड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने बाइपास—बिट्टू कर्नाटक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पूर्व दर्जा मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिट्टू कर्नाटक ने जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को एक ज्ञापन प्रेषित किया है। जिसमें अल्मोड़ा विधानसभा की सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बाइपास बनाने का अनुरोध किया है।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि अल्मोड़ा विधानसभा अंतर्गत चौंसली से कोसी तक लोधिया, खत्याडी, खोल्टा, पाण्डेखोला, स्यालीधार, मटेला के अतिरिक्त शैल, एनटीडी, कसारदेवी एवं चितई, बाड़ेछीना आदि कस्बों और बाजारों से होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया गया है। सड़क के चौड़ीकरण से इन कस्बों में अनेक भवनों के टूटने एवं लोगों के रोजगार छिनने का अंदेशा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में प्रतिनिधिमंडल को किसी भवन को नहीं तोड़े जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब राष्ट्रीय राजमार्ग के उच्च अ​अधिकारियों से चौंसली-कोसी मार्ग का निरीक्षण कर बाईपास बनाने के आदेश निर्गत किये गये हैं। श्री कर्नाटक ने कहा है कि पर्वतीय क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए अन्य क्षेत्रों में बाईपास का प्राविधान किया गया है, किन्तु ऐतिहासिक नगर अल्मोड़ा में यह प्राविधान नहीं किया गया। उन्होंने अनुरोध किया है कि सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तत्काल राष्ट्रीय राजमार्ग के उच्च अ​धिकारियों को सांस्कृतिक नगर अल्मोड़ा में भी बाईपास निर्माण की त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया जाए।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments