अल्मोड़ा नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी व समाजसेवी आशीष वर्मा व शिक्षक दीपक वर्मा की माता जानकी वर्मा का गत देर रात 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। शव यात्रा उनके नृसिंहबाड़ी स्थित आवास से सोमवार दोपहर दो बजे विश्वनाथ घाट के लिए प्रस्थान करेगी।
उल्लेखनीय है कि स्व. जानकी वर्मा बीते कुछ समय से बीमार चल रही थीं। वह अचानक पक्षाघात की चपेट में आ गयीं थींं। उनका उपचार बरेली से चल रहा था। गत रात्रि 2 बजे उनका अपने नृसिंहबाड़ी स्थित आवास में आकस्मिक निधन हो गया। वह अपने पीछे पुत्र आशीष वर्मा, दीपक वर्मा ओर पुत्री संगीता का भरा—पूरा परिवार छोड़ गई हैंं। उनके निधन पर प्रतिष्ठित इलेक्ट्रानिक्स व्यवसायी प्रकाश रावत सहित तमाम गणमान्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।