HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : व्यापार मंडल ने मिलन चौक से हटवाये दोपहिये वाहन,...

Almora News : व्यापार मंडल ने मिलन चौक से हटवाये दोपहिये वाहन, आम जनता व व्यापारियों को हो रही थी भारी दिक्कत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

यहां मिलन चौक पर लगने वाले तमाम दोपहिया वाहनों से आम जनता और व्यापारियों को लंबे समय से हो रही दिक्कतों को देखते हुए आज व्यापार मंडल ने कार्रवाई करते हुए तमाम स्कूटर व बाइकों को मौके से हटवाया। व्यापारी नेताओं ने कहा कि मिलन चौक गेट पर रोजाना बड़ी संख्या में स्कूटर व बाइकों की पार्किंग की जा रही है, जिससे जहां ग्राहकों को बाजार आने में परेशानी होती है, वहीं व्यापारियों को भी दिक्कतें पेश आती है। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया कि जनता की समस्या के दृष्टिगत यहां कतई वाहन खड़ा न करें ताकि मार्ग खुला रहे। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन खड़े करने से हालत यह हो चुकी है कि कभी आपातकालीन स्थिति में वहां से प्रवेश भी मुश्किल हो जायेगा। तमाम व्यापारियों के अनुरोध पर आज व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर हरेंद्र हरड़िया को मिलन चैक के गेट पर स्कूटी और बाइक लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। वार्तालाप में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, प्रत्येश पांडे, अमन नज्जौन, मयंक बिष्ट, कार्तिक साह, सुभाष गोयल, अनिल गुरूरानी, संजय शाह, रवि वोहरा, रोहित साह आदि व्यापारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments