नैनीताल ब्रेकिंग : आपसी विवाद में चली गोली, युवक घायल, प्राथमिकी दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल। धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बबियाड में आपसी विवाद के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। जिससे युवक घायल हो…

विवाद में चली गोली

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल। धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बबियाड में आपसी विवाद के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। जिससे युवक घायल हो गया। राजस्व पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

मिली जानकारी के अनुसार बबियाड में बीती सोमवार शाम गांव के ही दो युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद एक युवक ने दूसरे पर अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। गोली युवक के दांये हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। इधर इस मामले में एसडीएम योगेश सिंह मेहरा ने बताया कि बबियाड के महेश चंद्र पुत्र बिशन राम ने गांव के ही मनोज कुमार पुत्र शिवराज पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *