HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : घर के आंगन में कपड़े सुखाने आई महिला पर...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : घर के आंगन में कपड़े सुखाने आई महिला पर सांड का हमला, दहशत

सीएनई रिपोर्टर, लमगड़ा/अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

घर के बाहर कपड़े सुखाने आई महिला पर अचानक एक आवारा सांड ने हमला बोल दिया, जिससे महिला को काफी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में आवारा सांड का लंबे समय से आतंक है और वह इससे पूर्व भी कई लोगों को घायल कर चुका है, लेकिन आज की तारीख तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

सांड के हमले में चोटिल हुई महिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड लमगड़ा की ग्राम सभा नाटाडोल के पूनागढ़, मोतियापाथर निवासी दया भट्ट उम्र 65 साल पत्नी केशवदत्त नित्य की तरह कपड़े धोने के बाद अपने घर के आंगन पर सुखाने के लिए गई। इसी बीच एक सांड ने उन पर पीछे से जोरदार हमला कर दिया। सांड के अचानक हुए हमले में महिला को सम्भलने का मौका भी नहीं मिला और वह वहीं जमीन पर गिर गई। इस बीच ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर सांड वहां से चला गया।

बताया जा रहा है कि महिला को कंधे और पीठ में चोट है और काफी दर्द हो रहा है। उनका घर पर ही उपचार किया जा रहा है। फार्मासिस्ट दिनेश फर्तियाल ने आज उनका प्राथमिक उपचार किया। इधर राजस्व निरीक्षक महिमंत भाकुनी ने कहा कि इलाके में आवारा सांड ने लंबे समय से आतंक मचा रखा है। इससे पूर्व भी यह कई लोगों पर बेवजह हमले कर चुका है। सितंबर माह में सांड ने राजकीय इंटर कालेज, गंगानगर, मोतियापाथर के व्यायाम शि​क्षक रजनीश कुमार पर भी हमला किया था। इससे पूर्व और बाद में भी सांड के हमले जारी हैं।

उन्होंने बताया कि मामले को लेकर पूर्व में भी जिला पंचायत को सूचित किया गया था। इसके बावजूद इस सांड को पकड़ा नहीं गया है। वह फिर मामले की शिकायत देने जा रहे हैं। इधर ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में दो आवारा सांड घूम रहे हैं। जिनके भय से लोगों का घर से बाहर अकेले कहीं आना—जाना तक मुश्किल हो गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments