HomeBreaking NewsHaldwani Breaking : वहशी देवर ने अकेला पा भाभी से किया दुष्कर्म...

Haldwani Breaking : वहशी देवर ने अकेला पा भाभी से किया दुष्कर्म का प्रयास, नहाते वक्त की वीडियो भी बनाई, कोतवाली में मामला दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

कहते हैं कि भाभी मां समान होती है, लेकिन यहां एक देवर की करतूत से यह रिश्ता शर्मसार हो गया है। एक महिला ने अपने देवर पर उसके साथ दुष्कर्म के प्रयास और छुपकर नहाते वक्त की वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की है। एक महिला ने पुलिस को जो तहरीर दी है उसके अनुसार वह अपने पति व उसके छह भाईयों के साथ रहती है। जिनमें से उसके ​तीन देवर कुआंरे हैं। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

उसका एक देवर उस पर पहले से ही गलत नजर रखता है। महिला का आरोप है कि एक रोज जब वह नहा रही थी तो उसके देवर ने उसका अपने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया,​ जिसे वह अपने दोस्तों को भी दिखा चुका है।

महिला ने आरोप लगाया कि गत दिवस 15 जुलाई को जब वह अपने कमरे में अकेली थी तो उसका देवर कमरे में घुस आया और वहां उसने उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब उसने हल्ला मचाया तो उसके जेठ व अन्य देवरों ने उसे देवर की पकड़ से आजाद किया।

इस दौरान उसके वहशी देवर ने उसके साथ गाली—गलौज व मारपीट भी की। साथ ही दोबारा ऐसा करने की धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार मामले की जांच चल रही है और शीघ्र ही अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Big Breaking – भयानक हादसा : कुएं में गिरे बालक को बचाने के प्रयास में 04 पुलिस कर्मियों, एक ट्रेक्टर सहित 35 लोग कुएं में गिरे, चार की मौत, बचाव कार्य लगातार जारी….

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा, क्या आजादी के 75 साल बाद भी देशद्रोह कानून की जरूरत है?

Nainital Breaking : नैनी झील से बरामद हुआ मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड प्रोफेसर का शव

ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments