HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों का नेशनल योगा प्रतियोगिता...

हल्द्वानी : वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों का नेशनल योगा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

हल्द्वानी| वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 5 बच्चों का योगा नेशनल के लिए चयन हुआ है। बुधवार को योगा शिक्षक ईशू खड़ायत ने बताया कि सोमवार से बुधवार के बीच 4th नेशनल योगासन स्पोर्ट्स गेम्स 2022, 07 से 09 नवंबर 2022, को मथुरा में संपन्न हुआ था।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इससे पूर्व में इन बालिकाओं ने राज्य योगा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। उसके बाद इन बालिकाओं का नेशनल योगा प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। दिशा बिष्ट, गीतांजलि बिष्ट, पूजा बिष्ट, पूजा बेलवाल, पूजा कबडिया इन बालिकाओं ने उत्तराखण्ड की टीम से नेशनल में प्रतिभाग किया साथ ही उत्तराखण्ड की टीम चैंपियन बनी।

विद्यालय के दो बच्चों का चयन अंतरराष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए हुआ। विद्यालय के निदेशक डॉ. विकल बवाड़ी, प्रधानाचार्या डॉ. भावना बवाड़ी ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी और बच्चों को बताया की ऐसे ही अपने राज्य व देश का नाम रोशन करें। इस मौके पर एचओडी वीरेंद्र रावत, सौरभ सनवाल, सतीश चंद्र व समस्त स्टॉफ ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments