HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : ब्राह्मण महासभा ने 50 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित

हल्द्वानी : ब्राह्मण महासभा ने 50 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित

हल्द्वानी। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में 50 से अधिक सेवाभावी महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान कई संगठनों की महिलाओं ने लोक नृत्य, कविता व नाटक की प्रस्तुति की। वक्ताओं ने नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला।

ADVERTISEMENTSAd Ad

वक्ताओं ने कहा जहां नारी शक्ति का जहां सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। यहां नवाबी रोड स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, काशीपुर की रोटी क्लब अध्यक्ष डॉ. दीपिका गुड़िया ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस मौके पर श्रीमती तोलिया ने नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जहां नारी शक्ति का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। इस मौके पर कुमाऊं से 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें पूर्व पालिकाध्यक्ष अल्मोड़ा शोभा जोशी, जया जोशी, ममता पांडे, शांति जीना, लता बोरा, बीना जोशी, शालिनी शर्मा, भावना पाठक भी शामिल रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता काशीपुर की रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉ. दीपिका गुड़िया ने की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हेमचंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री उमेश चंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष राकेश जोशी, पंकज कौशिक, ललित पांडे, सुभाषिनी द्विवेदी, पंडित गौरव शर्मा, आरसी त्रिपाठी, राजू पाठक, तारु तिवारी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments