HomeBreaking Newsबहुत खूब: लॉक डाउन में घर से राशन लेने निकला लड़का ...

बहुत खूब: लॉक डाउन में घर से राशन लेने निकला लड़का दुल्हन के साथ लौटा घर, फिर क्या हुआ…

नई दिल्ली। लॉक डाउन के के दौरान घर से राशन लेने निकला एक लड़का जब वापस लौटा तो उसके साथ उसकी दुल्हनिया भी थी। यह देख घर वालों की त्योरियां चढ़ गईं। मामला पुलिस तक पहुंचा और आगे क्या हुआ यह जानने के लिए आपको पूरी खबर पढ़नी होगी। ​मामला उत्तर प्रदेश के जिले गाजियाबाद का है।
गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद इलाके में लॉकडाउन में अचानक दुल्हन के घर आने पर युवक की मां के होश उड़ गए। दरअसल, यह बेटा अपनी गर्लफ्रेंड को पत्नी बनाकर ले आया था। नाराज लड़के की मां ने दुल्हन को घर में घुसने से रोक दिया। इसके बाद मामला थाने पहुंचा।
थाने में दुल्हन के लिबास में लड़की और उसके साथ लड़का दोनों थाने में मौजूद थे। वहां पर लड़के की मां भी आई और खुले शब्दों में कह दिया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले बेटे को घर में नहीं घुसने दूंगी। बेटा राशन लेने गया था और लड़की ब्याह कर ले आया। लड़के की मां के राजी न होने के बाद पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को अलग किराये के मकान में रहने के लिए बोल दिया है।
लॉकडाउन के दौरान घर के बाहर निकले इस युवक के यूं अचानक दुल्हन लेकर घर पहुचने की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। शादी करके आया जोड़ा साहिबाबाद के श्याम पार्क इलाके में रहने वाला है।
लड़के की मां का कहना है कि शादी हुई भी है या नहीं, इस बात का कोई सबूत नहीं है। जब लड़के से बात की गई तो उसका कहना है कि मंदिर में शादी हुई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments