HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज, एक और हादसा : जैंती के संग्रोली में खाई में...

अल्मोड़ा न्यूज, एक और हादसा : जैंती के संग्रोली में खाई में गिरी बोलेरो, दो की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई सहयोगी जैंती
तहसील जैंती क्षेत्र के अंतर्गत संग्रोली मोटर मार्ग में संग्रोली के पास एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य घायल हैं।
जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन संख्या यूके—01—टीए—3416 गत देर शाम संग्रोली में 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में चार लोग सवार थे। जिसमें ग्राम बाराकोट निवासी राजू अधिकारी पुत्र शिव सिंह अधिकारी 35 साल तथा ग्राम कुंज निवासी कुंदन कुंजवाल पुत्र धनसिंह कुंजवाल 32 की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में विराड़ निवासी उमेश जोशी पुत्र लक्ष्मीकांत जोशी 27 साल तथा हरेन्द्र नाथ पुत्र धर्मानाथ निवासी सूरी तहसील जैंती घायल हो गए। सूचना के बाद तहसील प्रशासन व स्थानीय लोगों द्वारा बचाव कार्य किया गया। घायलों का जैंती सामुदायिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस हादसे की सूचना प्रशासन को देर से मिली जिससे बचाव कार्य में अनावश्यक देरी हुई। उल्लेखनीय है ​कि अल्मोड़ा में आज हुई दो दुर्घटनाओं में कुल चार लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पूर्व कसारदेवी में भी मैक्स खाई में गिर गई थी। जिसमें भी 2 लोगों की मौत हुई है और 8 लोग घायल हैं।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : कसारदेवी में मैक्स खाई में गिरी दो की मौत, 09 घायल

खबरों को अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे
Link

उत्तराखंड : फेसबुक पर पनपा प्यार, तीन बच्चों की मां अपहरण की झूठी कहानी बनाकर पहुंच गई प्रेमी के पास जम्मू

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments