HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां घर से बरामद हुए पति—पत्नी व 03 मासूम...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां घर से बरामद हुए पति—पत्नी व 03 मासूम बच्चों के शव, हड़कंप

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, चमोली

यहां एक घर के भीतर पति—पत्नी व उनके 03 बच्चों के शव बरामद हुए हैं। पति का शव फांसी के फंदे में झूलता मिला है, जबकि पत्नी व बच्चों की लाशें दूसरे कमरे में पड़ी मिली हैं।

यह हृदयविदारक घटना चमोली जनपद अंतर्गत घाट के दूरस्थ गांव घुनी की है। एक साथ घर से 05 लाशें मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। राजस्व पुलिस की टीम ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

नायब तहसीलदार धीरज राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा। उन्होनें बताया कि मृतकों में दिनेश (38 साल) पुत्र ध्यानी राम उसकी पत्नी बीरा देवी (35 साल), पुत्र अक्षय (सात साल), पुत्री नेहा (13 साल) और पुत्र अरुण (8 साल) के शव बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि घुनी गांव निवासी मृतक दिनेश लाल पुत्र ध्यानी राम पीआरडी में कार्यरत थे।

बताया जा रहा है कि दिनेश की लाश कमरे में रस्सी के सहारे छत पर लगे हुक पर लटी हुई थी, वहीं पत्नी बीरा देवी और बच्चों की लाशें दूसरे कमरे में मिली हैं। घटना के बाद से गांव में तरह—तरह की चर्चाएं हैं। कहा जा रहा है कि दिनेश ने पत्नी व तीन बच्चों को मारने के बाद स्वयं भी फांसी लगा जान दे दी है। हालांकि इस ​संबंध में राजस्व पुलिस की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई बयान नहीं आया था।

बड़ी खबर : लुधियाना कोर्ट में धमाका, 2 की मौत-4 जख्मी, बदहवास दौड़ते दिखे लोग – पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड ब्रेकिंग : हरीश रावत के तल्‍ख तेवरों के बाद कांग्रेस हाईकमान ने इन नेताओं को किया दिल्‍ली तलब

साल 2022 में हो रहे बड़े बदलाव, आम आदमी की जेब पर होगा ये असर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments