बड़ी खबर : लुधियाना कोर्ट में धमाका, 2 की मौत-4 जख्मी, बदहवास दौड़ते दिखे लोग – पढ़े पूरी खबर

0

लुधियाना। पंजाब में लुधियाना के कोर्ट परिसर में ब्लास्ट हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है वहीं चार जख्मी बताए जा रहे हैं। धमाके की आवाज़ सुनकर लोग सकते में आ गए थे। वहां हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर धमाका कैसे हुआ। ब्लास्ट ने सबको चौंका दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कुछ देर में लुधियाना के लिए रवाना होंगे। जांच के लिए NIA-NSG की टीमें मौके पर पहुंच रही है।


ADVERTISEMENTS

फिलहाल वहां पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ब्लास्ट परिसर के दूसरे फ्लोर पर हुआ है। धमाका किस चीज का था यह अभी साफ नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह ब्लास्ट लुधियाना कोर्ट की कॉपी ब्रांच में हुआ। फिलहाल कोर्ट में वकीलों की हड़ताल चल रही है, इसलिए कोर्ट में ज्यादा भीड़ नहीं थी। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

उत्तराखंड ब्रेकिंग : हरीश रावत के तल्‍ख तेवरों के बाद कांग्रेस हाईकमान ने इन नेताओं को किया दिल्‍ली तलब

सीएम चन्नी ने बताया साजिश का हिस्सा
लुधियाना ब्लास्ट पर पंजाब CM चरणजीत सिंह चन्नी का भी बयान आया है। उन्होंने इसे साजिश बताया और कहा कि दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा। चन्नी बोले, ‘मैं मौके का जायज़ा लेने के लिए लुधियाना जा रहा हूं, जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहा है कुछ देश विरोधी ताकतों द्वारा ऐसी घिनौनी हरकतें की जा रही हैं। इसे लेकर सरकार सचेत है, लोगों को भी सचेत रहना चाहिए। बेअदबी की कोशिश की गई सफल नहीं हुए,अब ब्लास्ट किया गया।

जबरदस्त धमाके ने 6 मंजिला इमारत को हिला कर रख दिया था। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि यह धमाका कोई बम ब्लास्ट है या सिलेंडर फटा है। लेकिन जिस तरह से धमाका हुआ है उससे यह सिलेंडर का ब्लास्ट नहीं लग रहा। आशंका है कि इसके पीछे कोई साजिश है, जिसकी मंशा डर और दहशत फैलाना है।

कोर्ट परिसर में हुए धमाके ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। इसके साथ ही पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, यह धमाका चुनाव में मुद्दा और उसके पहले भी तनाव की वजह बन सकता है। यह ब्लास्ट पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले माहौल खराब करने की कोशिश भी हो सकती है।

साल 2022 में हो रहे बड़े बदलाव, आम आदमी की जेब पर होगा ये असर

उत्तराखंड : UKPSC की इस भर्ती परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट, पढ़े पूरी खबर

ADVERTISEMENTS