HomeAccidentहिमाचल ब्रेकिंग : वोटिंग करने गोविंद सागर झील में उतरे चार युवकों...

हिमाचल ब्रेकिंग : वोटिंग करने गोविंद सागर झील में उतरे चार युवकों की नाव पलटी, तीन डूबे, एक ने तैर कर बचाई जान, एक शव मिला

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

बंगाणा (ऊना) । गोविंद सागर झील में वोटिंग करते हुए तीन युवक डूब गए हैं। मंगलवार के दिन दोपहर के समय गोविंद सागर झील में वोटिंग करने के लिए चार स्थानीय युवक नाव लेकर झील में उतरे थे। गोविंद सागर झील के मध्य में जाने पर नाव पलट गई व चारों युवक गहरे पानी में समा गए ।


हिमाचल की खबरें मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
एक युवक ने तैरकर जान बचा ली लेकिन तीन युवक तैरना ना जानने के कारण झील के आगोश में समा गए। स्थानीय पुलिस ने मौके पर जाकर इस संबंध में मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को चार स्थानीय युवक जीवन कुमार, करनैल सिंह, आशु व दीपक नाव लेकर गोविंद सागर झील में वोटिंग करने लगे कि अचानक नाव पलट गई। एक युवक जीवन कुमार निवासी बीहड़ू ने तो तैर कर अपनी जान बचा ली, लेकिन तीन युवक तैरना ना जानने के कारण झील से बाहर नहीं आ सके ।


ब्रेकिंग न्यूज : गृहमंत्री अमित शाह ने भेजा किसान नेताओं को निमंत्रण, शाम सात बजे होगी वार्ता
पानी में लापता युवकों में करनैल सिंह पुत्र देशराज निवासी थाना कलां, आशु पुत्र माडू राम निवासी चुलहड़ी व दीपक पुत्र निवासी मकरैड़ शामिल हैं। इनमें से करनैल सिंह निवासी थाना कलां के शव को झील से निकाल लिया गया है। जबकि दो युवकों के शव अभी तक बरामद नहीं हो पाए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह तक गोताखोरों को बुलाया जाएगा और शेष दोनों युवकों की तलाश की जाएगी। दोपहर के समय घटी इस घटना से समूचे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया है। बंगाणा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक युवक का शव बरामद कर लिया है व अन्य शवों की बरामदगी के लिए गोताखोरों की मदद ली जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments