HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : मामूली सी बात पर बरातियों—घरातियों में खूनी संघर्ष, एक...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : मामूली सी बात पर बरातियों—घरातियों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, दूल्हे के भाई सहित तीन गम्भीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

रूड़की से एक चौंकाने वाली ख़बर आ रही है। यहां पिरान कलियर के एक गांव में मामूली सी कहासुनी में बारातियों व घरातियों के बीच जमकर संघर्ष छिड़ गया। लाठी—डंडे लेकर लोग एक—दूसरे पर टूट पड़े। इस दौरान एक युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

उत्तराखंड में मिला डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला मामला, युवक पहुंचा लखनऊ

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिरान कलियर के मोहम्मदपुर टांडा गांव से अकोढ़ा खुर्द गांव में एक बरात आई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार के रोज बराती अपने साथ डीजे भी लाये थे, जिस पर वह नाच रहे थे। इसी दौरान लड़की पक्ष के लोग भी उनके डीजे पर साथ नाचने लगे। इस बीच किसी ने डीजे वाले से गाने की फरमाइश की। जिस पर बाराती भड़क गये और बोले कि वह उनका डीजे है और वह अपनी पसंद के गाने बजवायेंगे। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Haldwani : तेज रफ्तार बस की टक्कर में स्कूटी सवार युवती की मौत, चालक फरार

बस इतनी सी बात को लेकर दोनों पक्षों की ओर से कहा—सुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ा तो बराती—घराती लाठी—डंडे लेकर आमने—सामने आ गये और उनमें मारपीट हो गई। बरातियों पर गांव के लोग भारी पड़ गये और इस दौरान दूल्हे के भाई राहुल के अलावा अरुण, अरविंद और तुषार को काफी गंभीर चोट आई। इस हादसे में मोहम्मदपुर टांडा के बसंत (28 साल) पुत्र नैन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

Good News : यूपी—उत्तराखंड अंतरराज्यीय बस सेवाओं का संचालन शुरू, तीन माह से ठप पड़ी थी सेवा, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निकट के सीएचसी लक्सर भर्ती करा दिया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर दिया जायेगा। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

श्रीनगर ब्रेकिंग : कश्मीर में 24 घंटे में 5 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

अन्य खबरें

फार्म हाउस में दाखिल होने पर किशोर को दे दी तालीबानी सजा ! डंडों से पीटा, पीछे छोड़ दिये खूंखार कुत्ते, दर्दनाक मौत

नियमों का पालन न करने पर रिजर्व बैंक ने लगाया 14 बैंकों पर 14.5 करोड़ का जुर्माना

ब्रेकिंग न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का निधन, प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक

कौन है नए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, जिन्हें मिली मोदी कैबिनेट में दो बड़े मंत्रालयों की जिम्मेदारी, IAS अफसर से ‘अहम मंत्रालय’ संभालने का सफर

ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

बड़ी खबर : प्रधानमंत्री मोदी के नए मंत्रिमंडल में अब कौन किस विभाग का मंत्री, पढ़ें पूरी लिस्ट

बड़ी खबर (उत्तराखंड अपडेट) : अब 12 जुलाई से खुलेंगे शिक्षकों के लिए स्कूल, आदेश हुए जारी

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments